Monday, March 20

जीविका के चंदन को मिलेगा कबीर कोहिनूर अवार्ड

दिनांक 10अप्रैल22 को राम जन्मभूमि अयोध्या में रामनवमी के शुभ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन

दिनांक 10अप्रैल22 को राम जन्मभूमि अयोध्या में रामनवमी के शुभ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में सामाजिकता के क्षेत्र पुरस्कृत से हो चुके हैं। चंदन कुमार सासाराम के रहने वाले हैं। इनके पिता शेरशाह सूरी इंटरस्तरीय विद्यालय में शिक्षक थे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने और बाहर में नौकरी करने के बाद इन्होंने अपने क्षेत्र में कार्य करने को सोचा, और अभी बिहार सरकार के जीविका कार्यक्रम में प्रशिक्षण पदाधिकारी के तौर पर विगत आठ वर्षों से कार्यरत हैं।
जीविका में कार्यरत चंदन कुमार को सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 5 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में अनुकरणीय सरकारी सेवा श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।

सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान के द्वारा सदैव अटल सम्मान पत्र प्राप्त हुआ

चंदन कुमार एक चिंतक तथा लेखक हैं तथा इनके द्वारा अनेक विषयों पर लेखन किया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर इन्हें सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान के द्वारा सदैव अटल सम्मान पत्र प्राप्त हुआ और कबीर कोहिनूर सम्मान लेने के लिए आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ। इसका आयोजन दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम के डॉ भीमराव अम्बेडकर हॉल में होगा। जिसमें महामहिम राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थित की संभावना है, जिनके द्वारा सभी प्रतिभागी सम्मानित हो सकते हैं। इसके लिए इन्होंने परमपूज्य गुरुदेव महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज और चयन समिति के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। चंदन कुमार के चयन के पश्चात शहर में उत्सव का माहौल है।
निवर्तमान में चंदन कुमार कैमूर के जीविका कार्यक्रम में प्रशिक्षण पदाधिकारी थे। वर्तमान में प्रशिक्षण पदाधिकारी के तौर पर औरंगाबाद दे रहे हैं।